नीमच जिले के जावद थाना अंतर्गत नयागांव चौकी पर प्रभारी के रूप में एएसआई "रामपाल राठौड़" की ड्रग माफियाओं के खिलाफ की गई प्रभावी कार्यवाहियों ने खांकि का मान बढ़ाते हुए, मध्यप्रदेश पुलिस को गौरवान्वित किया है, जिले के एसपी अंकित जयसवाल के कुशल मार्गदर्शन में अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता का परिचय देते हुए, एएसआई रामपाल सिंह ने तस्करी के खिलाफ लगातार सफल, बड़ी और प्रभावी कार्यवाहियों को अंजाम दिया, जिसे भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित व्यवसायिक संगठन (Ficci) ने भी सराहा और मध्यप्रदेश के श्रेष्ठ पुलिस सेवा अधिकारी के रूप में रामपाल सिंह राठौड़ का नाम चयनित किया गया...! दिल्ली में आयोजित उक्त सम्मान समारोह में भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित व्यावसायिक संगठन "Ficci" द्वारा यह सम्मान रामपाल सिंह राठौड़ को प्रदान किया गया, इस दौरान माननीय सुप्रीम कोर्ट के "चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया" सहित कार्यक्रम में देश की कई दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत की...! जिले के जावद थाना अंतर्गत नयागांव चौकी प्रभारी रामपाल सिंह राठौड़ को गैरकानूनी गतिविधियों और ड्रग माफियाओं के खिलाफ की गई प्रभावी कार्रवाइयों पर वर्ष 2024 के लिए मप्र के श्रेष्ठ पुलिस सेवा अधिकारी के रूप में चयनित कर (FICCI) चेयरमेन अनिल राजपूत* के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । जिले के एसपी अंकित जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में उल्लेखनीय कार्यदक्षता के चलते रामपाल सिंह राठौड़ को मिला यह सम्मान पुलिस महकमे के साथ जिले वासियों के लिए भी गौरवान्वित कर देने वाला है...!