नीमच।मनासा प्रशासन ने निजी कंपनी दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना ठोका।जानकारी अनुसार दिलीप बिल्डकॉन कंपनी द्वारा जिले में हर घर नल जल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर कंपनी द्वारा मनासा विकासखंड में जगह जगह खुदाई के साथ ही बिना एनओसी के सार्वजनिक संपत्तियों को तोड़ा गया एवं पेड़ों की कटाई की गई। कंपनी ने मनासा, कुकडेश्वर व रामपुरा में सडक के समीप पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य किया गया। इसमें कंपनी ने बिना अनुमति के बड़ी संख्या में सड़क के किनारे खडे पेड़ों की कटाई की गई, साथ विशालकाय पेड़ों को गिराया गया। लगातार की गई पेड़ों की कटाई की शिकायतों के बाद मनासा तहसीलदार बीके मकवाना,, कुकड़ेश्वर नायब तहसीलदार नवीन छलोत्रे एवं रामपुरा तहसीलदार मुकेश निगम के प्रतिवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी मनासा न्यायालय के द्वारा भू राजस्व संहिता की धारा 240 एवं 253 में तीन अलग-अलग प्रकरणों में दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के खिलाफ कुल 9 लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना ठोका गया। वहीं मनासा विकासखंड में वर्तमान में विकास कार्यों को लेकर बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इन बड़े प्रोजेक्ट से क्षेत्र के विकास की बात कही जा रही हैं। लेकिन वर्तमान में इन प्रोजेक्ट के कारण मनासा विकासखंड की जनता का बुरा हाल हैं। इन प्रोजेक्ट में कार्य करने वाले वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। जिनसे आए दिन किसी न किसी प्रकार की दूर्घटनाएं घटित हो रही है। वहीं प्रोजेक्ट में काम करने वाली कंपनी अपनी मन मर्जी से काम कर रही है, इससे जनता को काफी परेशानी यों का सामना करना पड़ रहा हैं। जनता बार बार शासन प्रशासन को कंपनी के खिलाफ शिकायती भी करती है लेकिन प्रशासन सिर्फ खाना पुर्ति के अलावा कुछ नहीं कर पाता हैं। वहीं पहली बार प्रशासन ने दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के खिलाफ 9 लाख 50 हजार रूपए का जुर्माना ठोका कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।