जैन समाज ने किया डॉ. मालानी का सम्मान
22 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। अंचल के प्रख्यात आयुर्वेद डॉ. राजकुमार मालानी का स्थानवासी जैन समाज ने सम्मान किया। ज्ञात हो कि डॉ. मालानी लंबे अरसे से गरीबों, कुष्ठ रोगियों एवं जैन साधु साध्वियों का पूरे समर्पण भाव से निःशुल्क इलाज करते है। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक जैन, डॉ.रमेश दक, डॉ. बोरीवाल तथा जैन समाज के अध्यक्ष व सचिव तथा सभी पदाधिकारियों ने भी डॉ. मालानी का सम्मान किया।