बैंक लूटेरों को शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर रविवार को बैंक के सामने धरना प्रदर्शन
21 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
चीताखेड़ा-21 सितंबर । चीताखेड़ा में विगत दिवस 18 सितंबर2024 बुधवार को दिनदहाड़े मुंह पर मास्क सिर पर टोपी पहने हाथों पिस्तौल लेकर मोटरसाइकल पर सवार होकर आए दो अज्ञात बदमाशो ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में कोहराम मचा दिया और दो हितग्राही महिलाओं को गोलियों से एवं बैंक चपरासी को पिस्तौल की मूठ से सिर में चोट मारकर घायल कर 70 हजार 670 रुपए लूटकर भाग निकले।
उपरोक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह तोमर ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। लूटेरों को गिरफ्तार करने में अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है। इसी मामले को लेकर कल रविवार को प्रातः 11 बजे गैर राजनीतिक दल के बतौर सर्व समाज के तत्वावधान में ग्राम वासियों द्वारा बैंक के सामने टेंट तंबू लगाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।