नीमच। मीणा समाज द्वारा 22 सितम्बर रविवार को समाज के मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है, मालवा की वैष्णो देवी के नाम से विख्यात माँ भादवामाता के दरबार मे मीणा रावत समाज की निर्माणधीन धर्मशाला परिसर में उक्त सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा...समाज के ऐसे प्रतिभावान छात्र छात्राओं को समाज की और से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 10 वी और 12 वी के परीक्षा परिणाम में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित किया है...उक्त जानकारी मीणा समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा ने दी...!