नीमच में कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय यात्रा ट्रैक्टर रैली में केंद्र की मोदी व प्रदेश की मोहन सरकार के खिलाफ दिखा अन्नदाताओं में
20 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार (20 सितंबर) को प्रदेश में किसान न्याय यात्रा का आव्हान किया है। शुक्रवार को नीमच में भी कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली। सोयाबीन के सही दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों ने आज न्याय यात्रा निकाली ,गांवों के किसान सीआरपीएफ रोड स्थित गांधी भवन से ट्रैक्टर रैली की शुरूआत हुई जो शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। रैली में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में अन्न्दाताओं ने शिरकत की । इस दौरान किसानों ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार रूपये तय करने की मांग को उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है।