पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची राष्ट्र की सेवा है- कलेक्टर हिमांशु चंद्रा आईएमए का मेडिकोज 2024 नवाचार समारोह सम्पन्न, वृद्धाश्रम को फ्रिज और वाशिंग मशीन की सौगात
19 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नीमच शाखा द्वारा ग्राम कनावटी स्थित वृंदावन ग्रीनस सभागार में नवीन चिकित्सा तकनीक नवाचार का ज्ञान परिवर्तन सुधार सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा , पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवालअतिथि के रूप में उपस्थित थे ।इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नीमच के अध्यक्ष डॉ अशोक जैन, सचिव डॉ मनीष चमडिया, कोषाध्यक्ष डॉ जेसी वर्मा, मंचासिन थे।इस अवसर पर गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन प्रत्यारोपण विशेषज्ञ ,आंत रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट ,,संवाद प्रतिसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया और लेटेस्ट अपडेट तकनीकी परिवर्तिन व रीड की हड्डी फेफड़ों के रोग आदि में जागरूकता पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया।