चीताखेड़ा में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने दिन दहाड़े चलाई गोलियां,नगद लूटकर हुए फरार,पुलिस पंहुची मौके पर,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस,
18 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। जीरन पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले समीपस्थ ग्राम चिताखेड़ा में स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में बुधवार को दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया। लगभग दोपहर 1 बजे के करीब बैंक के अंदर दो मोटरसाइकिल सवार युवा लड़के आए उन्होंने बैंक परिसर में केश राशि लूटी एवं गोलियां चलाकर दो महिलाओं को चोटिल किया जिसमें से एक महिला का उपचार जीरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर और दूसरी महिला का इलाज नीमच शासकीय जिला चिकित्सालय चल रहा है । घटना के पश्चात दोनों युवक माताजी मंदिर मार्ग से होते हुए छोटी सादड़ी की तरफ भागने की सूचना ग्रामीणों द्वारा बताई जा रही है,ग्रामीण क्षेत्र में आज दिन दहाड़े हुई बैंक डकैती की जैसे ही लोगो को भनक लगी तो समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस दौरान सुचना मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मुंह पर कपड़ा बांधे दो बदमाश मोटरसाइकिल से बैंक तक पहुंचे थे। बदमाशों ने गोलियां चलाकर बैंक से कैश लूटा है। इस घटना में दो महिलाओं सहित एक चपरासी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिन्हें एंबुलेंस से नीमच रैफर किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।