नीमच । नीमच नगर पालिका परिषद का सम्मेलन शुक्रवार को पुरानी नगर पालिका परिषद स्थित सभा कक्ष में आयोजित हुआ।शहर की दो भूमियों पर विकास योजना तैयार करने और हाट मैदान की दुकानों को आवंटित करने परिषद का विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मुख्यमंत्री मोहन यादव के स्वर्गीय पिता को मोन श्रद्धांजलि दी गई इसके बाद 5 मिनट का अंतराल लिया गया और परिषद का विशेष सम्मेलन प्रारंभ हुआ नगरपालिका परिषद की विशेष बैठक में आवासीय योजनाओं पर चर्चा के दौरान कांग्रेसी पार्षदों के तीखे सवालों से विवाद उत्पन्न हो गया. कांग्रेस पार्षदों ने योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठाए और नगरपालिका को भ्रष्ट बताया. इस बीच नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा भावुक होकर रो पड़ीं. विवाद के कारण बैठक में जमकर हंगामा हुआ. भाजपा पार्षदों ने नपा अध्यक्ष का समर्थन किया, और बहुमत के चलते सभी प्रस्ताव पास हो गए. बाद में नपा अध्यक्ष और भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.नीमच नगरपालिका परिषद की बैठक में कांग्रेसी पार्षदों ने जब आवासीय योजनाओं को लेकर तीखे सवाल उठाए, तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई. अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा बीच बैठक में चर्चा के दौरान भावुक होकर रो पड़ीं. बैठक में आवासीय योजनाओं के दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए थे. बैठक शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति और कांग्रेस पार्षद कविता लोक्स ने अध्यक्ष से सवाल किया कि आवासीय योजना का स्वरूप क्या है और इससे गरीबों को कैसे लाभ मिलेगा.
अध्यक्ष के जवाब पर हंगामा
अध्यक्ष ठीक से जवाब नहीं दे पाईं, लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्षदों पर विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया.यह सुनते ही नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद तीखे शब्दों का इस्तेमाल करने लगे. अध्यक्ष को झूठा और नपा को भ्रष्ट बताया गया,जिससे विवाद और हंगामा बढ़ गया. इन आरोपों से परेशान होकर नपा अध्यक्ष के आंसू छलक पड़े.हंगामे के बीच भाजपा पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष को घेरकर उनकी कुर्सी पर बैठा दिया.बहुमत होने के कारण बैठक के एजेंडे में शामिल सभी प्रस्ताव पास हो गए.बाद में नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. नगरपालिका के जिम्मेदार वार्डों में ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा सम्मेलन में बिलख बिलख रोई,,इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती चोपड़ा ने कांग्रेस पार्षद नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति पर आरोप लगाए हैं कि उनके द्वारा स्वयं अध्यक्ष को और उसके परिवार को भूमाफिया अनपढ़ और झूठ बोलने वाला सहित अन्य आरोप लगाए हैं जबकि मेरे द्वारा शहर विकास में हमेशा कार्य किया गया है और यदि कांग्रेस पार्षद एक भी आरोप सिद्ध करते हैं तो मैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूंगी नपा अध्यक्ष स्वाती चोपड़ा ने बताया कि उक्त घटनाक्रम की शिकायत उनके द्वारा नीमच कलेक्टर, विधायक, मुख्यमंत्री, महिला आयोग सहित अन्य जगह की जाएगी और न्याय की गुहार लगाई जाएगी। वही इस मामले में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्षद योगेश प्रजापति व कांग्रेस पार्षद कविता लॉक्स से भी नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्षद को अनपढ़ और शहर विकास में बाधा डालने वाला आरोप लगाया है और रोकर ड्रामा किया जा रहा है नपा अध्यक्ष शहर विकास के नाम पर अपनी जेब भर रही है नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति ने आरोप लगाए हैं कि नगर पालिका के सर्वोच्च पद पर बैठी नगर पालिका अध्यक्ष ने गरिमा का ध्यान न रखते हुए मेरे साथ बतसलूकी की है मुझे मूर्ख और अनपढ़ जैसे शब्दों से संबोधित किया है जो उन्हें शोभा नहीं देता और मेरे वार्ड में आने वाली कॉलोनी के जब सवाल किए गए तो उनके गुंडा भाजपा पार्षदों द्वारा मेरे साथ धक्का मुक्की की गई जो निंदनीय है। नपा अध्यक्ष के परिवार वालों द्वारा मुझे कई बार धमकियां दी गई है यदि भविष्य में मेरे साथ कोई भी घटना घटित होती है तो उसके जिम्मेदार अध्यक्ष उनके परिवार वाले और भाजपा के पार्षद होंगे।