नीमच। जिले के मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाला गांव बत्तीसडी के बीच में निकलने वाली ईडर नदी में गुरुवार देर रात सवारियों से भरा टेम्पो पानी के तेज बहाव में बह गया। जैसे ही ग्रामीणों को टेम्पो के बहने की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सभी टेम्पो सवार लोगों को सुरक्षित बचा लिया। मनासा नगर का परिवार गांव बत्तीसडा के पास गांव में देव स्थान पर दर्शन करने पहुंचा था। जो दर्शन करने के बाद देर रात 8.30 बजे के करीब लोडिंग टेम्पो से मनासा पहुंच रहे थे। इसी दौरान गांव बत्तीसडी के पास से निकलने वाली ईडर नदी की रपट पर पानी का बहाव तेज होने पर टेम्पो रपट पर बह गया। टेम्पो के ड्राइवर ने तेज बहाव होने के बावजूद टेम्पो को नदी की रपट पार करना चाहा। इससे टेम्पो पानी का तेज बहाव नहीं झेल पाया और बह गया। टेम्पो में सवार सभी लोग पानी में बहने लगे। इसी दौरान टेम्पो के बहने की सूचना ग्रामीणों को लगी तो पास ही गांव  के ग्रामीणों ने एक एक कर सभी लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर बड़ी संख्या में दोनों गांवों के ग्रामीण भी पहुंचे। कुकडेश्वर थाना प्रभारी सहित कुकडेश्वर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इस दौरान टेम्पो नदी में बह गया। कुकडेश्वर थाना प्रभारी राधेश्याम डांगी ने बताया कि नदी के बहाव में टेम्पो का ड्राइवर अरूण पिता कंवरलाल रावत, पिंकू बाई पिता शिवलाल रावत उम्र 25 वर्ष, पिंकू बाई की दो वर्ष की बेटी दिव्या पिता शिवलाल रावत, कैलाश पिता पन्नालाल एवं कमलाबाई पति कंवर लाल रावत उम्र 25 वर्ष को सुरक्षित बचा लिया गया।