नीमच।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा किसानों को सोयाबीन की फसल का उचित दाम, बिजली मीटरों में गड़बड़ी, खराब व जर्जर सड़कों को ठीक करने के मद्देनजर 20 सितंबर को होने वाली न्याय यात्रा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा एक वृहद् जिला स्तरीय बैठक का आयोजन आज दोपहर 2:00 बजे गांधी भवन नीमच पर पर्यवेक्षक पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत के मार्गदर्शन में किया जा रहा है जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के अध्यक्ष अनिल चौरसिया व जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल ने पूर्व विधायक व सांसद, सभी कांग्रेसजन, ब्लॉक अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारी और सभी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारी आव्हान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर बैठक को सफल बनावे |