त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, कलेक्टर और एसपी ने की नीमच की सड़कों पर कदमताल,- त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला,दिया शांति और सुरक्षा का संदेश
12 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। आगामी त्योहारों व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जनता को सुरक्षा का विश्वास दिलाने के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासन ने गुरुवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च की अगुवाई कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल ने की। फ्लैग मार्च प्रायवेट बस स्टैंड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों और तमाम संवेदनशील इलाकों से भी गुजरा।पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। दरअसल 16 सितंबर को ईदुल जुहा और 17 सितंबर को अनन्त चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में जिले में शांति और सद्भाव कायम रहे इसके लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा श्रृंखलाबद्ध प्रयास किये जा रहे हैं। बीते दिनों में प्रत्येक थाना और चौकी स्तर पर शांति समिति बैठक के साथ पुलिस द्वारा जनसंवाद के आयोजन किये गए हैं। इसके अलावा धार्मिक आयोजन स्थल पर स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गई है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैगमार्च निकाला जा रहा है।