रामपुरा में निकला तपस्वि का वरघोड़ा किया बहुमान पढ़ें ये खबर
11 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
रामपुरा आचार्य प्रवर पूज्य विजयराज जी म. सा. की आज्ञानुवार्तिनी कवित्री महासती इंदुप्रभा जी, महासती उर्मिश्री जी एवं महासती मनोहर श्री जी म. सा.आदि ठाणा चार की निश्रा में नगर में जैन श्रीसंघ में जप, तप व आराधना के साथ पर्युषण पर्व मनाया गया साध्वीजी की प्रेरणा से स्थानीय समाजजनों में करीब 40 महिला, पुरुष व बच्चों ने सिर्र्फ गर्म पानी के आधार पर कठिन तपस्या की, जिसमें 11 उपवास तथा अठाई तप मुख्य हंै।बुधवार को भगवान और 11उपवास तपस्वी चाहत जितेंद्र जागीरदार का भव्य वरघोड़ा नगर के मुख्य मार्गों से निकाला गया, जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र , घोडे, रथ, बग्घियां, बैंड और ढोल ताशे रहे। वरघोड़े में जैन समाज श्रीसंघ के प्रतिनिधि भी पहुंचे। सुबह 9.30 बजे वरघोड़ा का चल समारोह नगर परिषद अध्यक्ष सीमा जितेंद्र जागीरदार के निवास स्थान से प्रारंभ हुआ। जिसमें सेकड़ो की संख्या में समाजजन शामिल हुये तपस्वी का वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ सिंघाड़ा गली स्थित महावीर भवन पर पहुंचकर धर्म सभा के रूप में संपन्न हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में युवक युवतियों धार्मिक स्तवनों पर झूमते रहे। रास्ते में जगह-जगह वरघोड़े का स्वागत किया गया। वरघोड़े में , रथ और बग्गियों पर तपस्वी भगवान व गुरुदेव के चित्र लेकर बैठे थे। जिनकी अनुमोदना करते हुए समाजजन जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वरघोड़े मेंं भाजपा जनप्रतिनिधियो सहित विभिन्न समाजों के लोग शामिल थे धर्म सभा में महाराज श्री के उद्बोधन के पश्चात विधायक प्रतिनिधि के रूप में उनके अनुज नरेंद्र (राजू) मारू वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम सारू जितेंद्र जागीदार राधेश्याम मंडवारिया आदि ने भी तप के बारे में अपने विचार व्यक्त किया और तपस्वी की बहुत-बहुत अनुमोदना की इस अवसर पर श्री संघ रामपुरा की ओर से तपस्वी बेन चाहत का बहुमान श्रीमती भंडारी एवं श्रीमती चौधरी के द्वारा किया गया । उसके बाद स्वामी वात्सल्य का प्रोग्राम रखा गया था जिसमें नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने स्व भोज किया