किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावद द्वारा धरना प्रदर्शन
09 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
जावद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के तत्वधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावद द्वारा किसानों की फसल सोयाबीन का उचित दाम दिलाने के उद्देश्य से तहत बस स्टैण्ड जावद पर एक धरना प्रदर्शन नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा के राज में किसानों की दुर्दशा हो रही है। सोयाबीन फसल की लागत से भी मूल्य नीचे जा रहे हैं किसान फसल उखाड़ने को मजबूर है। भाजपा के राज में उद्योगपति तो मजे कर रहे हैं और किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। यह धरना प्रदर्शन तो चेतावनी है और जब तक किसान को सोयाबीन का दाम 6000/- रु. प्रति क्विंटल नहीं हो जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन को ब्लॉक अध्यक्ष जावद ओमप्रकाश राव, सेवादल जिलाध्यक्ष गजेन्द्र यावद, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, शौकीन धाकड़, अशोक पाटीदार, माधवलाल मेघवाल, पंकज ऐरन, कोमल भटेवरा, मनोज झरिया ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता सत्यनारायण पाटीदार, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन, रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्द सिंह सांडा, महेश चौधरी, संजय जोशी, बालकृष्ण धाकड़, हनी तोतला, विजय तिवारी, पार्षद पूरण परमात्मा, वरिष्ठ नेता जगदीश शर्मा, सतीष नागला, राजेन्द्र ऐरन, अल्पसंख्यक अध्यक्ष जावद अशरफ मुल्तानी, गुणवन्त राठौर, धर्मवीर भांभी, दिनेश पाटीदार, कँवरलाल पाल, सुनिल धाकड़ अठाना, बशीर पहलवान, पराग प्रजापति आदि सैकडों कार्यकर्ता शामिल हुए। नारेबाजी करते हुए किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में ज्ञापन तहसीलदार जावद को सौंपा। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने किया। आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष शौकीन पटेल ने माना।