सिंघाड़ा पिपलिया के मरीज स्वस्थ्य अस्पताल से दे दी गई है उपचार के बाद सभी को छुट्टी
09 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच 9 सितंबर 2024एसडीएम मनासा श्री पवन बारिया ने बताया कि दिनांक 08 सितंबर को तहसील रामपुरा के ग्राम पिपलिया सिंघाडिया में एक ही परिवार के 6 लोगों जिसमें 03 महिलाये 02 बच्चे एवं 01 पुरुष को मोरधन जिसे महिलाये उपवास में खाती हैं, खाने से हल्के से चक्कर आने की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा में उपचार करवाया गया, 2 घंटे के उपचार के बाद उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी, अभी सभी स्वस्थ हैं।