मोरवन पुलिया बसेड़ी भाटी तिराहे पर सरवानिया पुलिस की कार्यवाही पर अब उठ रहे सवाल ? राजनीतिक द्वेषता के चलते मीणा समाज के जिलाध्यक्ष डूंगरमल रावत को फंसाया झूठे मामले में
06 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। सरवानिया महाराज पुलिस को अवैध मादक पदार्थ अफीम के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मोरवन चादर बसेडी भाटी तिराह पर नाकाबन्दी कर ग्रे रंग की कार एमपी 44 सीए 0971 में परिवहन किया जा रहा अवैध मादक पदार्थ अफीम वजनी 02 किलो 775 ग्राम के साथ आरोपी डुंगरमल पिता लक्ष्मण रावत उम्र 49 साल निवासी सुठौली रामनगर थाना रतनगढ जिला नीमच को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। अब इस कार्यवाही पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों की माने तो राजनीतिक द्वेषता के चलते ये सरवानिया महाराज पुलिस के शिकार हुए हैं।राजनीतिक षड्यंत्र भी बन रहा जन चर्चा का विषय....इस मामले में एक तरफ जहां तस्करी के विरुद्ध पुलिस की सफल कार्यवाही की सराहना की जा रही है, तो वहीं जावद विधानसभा में उपजे राजनीतिक षडयंत्र की चर्चा भी आम जन की जुंबा पर है... विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक विरोधी लोगों पर जो मामले बन रहे है, वह कहीं न कहीं राजनीतिक द्वेषता का हिस्सा जरूर है...बताया जा रहा है कि भाजपा नेता और विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे पूरण अहीर की तरह ही डूंगरमल रावत भी विधायक विरोधी रहा है, जिसने चुनावों के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी पूरण अहीर का खुलकर समर्थन किया था...ऐसे में इसी द्वेषता की टीस मन मे कही पल रही थी, जिसे अब धीरे धीरे चुन-चुन कर निकाला जा रहा है...बहरहाल एनडीपीएस से जुड़ी इस कार्यवाही में कितनी सत्यता है, यह तो पुलिस कार्यवाही में स्पष्ट हो गया और आगे यह जांच का विषय है...लेकिन सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मद्देनजर यहाँ राजनीतिक द्वेषता की टीस डूंगरमल रावत के खिलाफ सुनियोजित रूप से निकाली गई...जिसका पूरा-पूरा इंतजाम भी किया गया...?
हालांकि नीमच जिला पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल के नेर्तत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार बड़ी और सफल कार्यवाहियों को अंजाम अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा दिया जा रहा है...
जहाँ पुलिस कप्तान की सख्ती के आगे एनडीपीएस की कार्यवाहियों में गड़बड़ियों की हिमाकत हो ही नही सकती..इसी के साथ पुलिस कप्तान की कार्य कुशलता उनकी सकारात्मक कार्य शैली और बेहतरीन पोलिसिंग के चलते सामाजिक अपराधों पर भी पर भी अंकुश जिले में लगा है...!
लिहाजा जिस प्रकार मीणा समाज के जिलाध्यक्ष और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ एनडीपीएस की कार्यवाही में जो षड्यंत्र की बात सामने आई है, और कार्यवाही पर सवाल खड़े करते हुए,यह विधानसभा क्षेत्र में जन चर्चा बन चुकी है....तो इस पर भी संज्ञान लेते हुए यहाँ जांच की आवश्यकता है...ताकि मामले के बाद उपजे सवालों पर स्थिति स्पष्ट हो सके...!
इनका कहना
जिला अध्यक्ष डूंगरमल रावत को पूरी तरह राजनीतिक के कारण फंसाया गया है। उनकी गाड़ी से मौके पर से ऐसा कोई पदार्थ बरामद नही हुआ हैं। रावत मीणा समाज जल्द ही सड़को पर उतरकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जाएगी,जिला अध्यक्ष डूंगरमल रावत को रिहा करने की मांग की जाएगी
महिला जिला अध्यक्ष उर्मी रावत