दो किलो 775 ग्राम अवैध अफीम के साथ पूर्व सरपंच पति गिरफ्तार,मोरवन पुलिया बसेड़ी भाटी तिराहे पर सरवानिया पुलिस की कार्यवाही,मांदक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चौकी प्रभारी असलम पठान एवं पुलिस टीम की सफल कार्यवाही
05 Sep 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। अवैध अफीम तस्करी के खिलाफ जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवानिया चौकी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए, पूर्व सरपंच पति और मीणा समाज के जिलाध्यक्ष को i 10 कार में परिवहन करते दो किलो 775 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है...पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निलेश्वरी डाबर व थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि असलम पठान के नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा आई 10 कार एमपी 44 सीए 0971 से परिवहन किया जा रहा 02 किलोग्राम 775 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के मुताबिक सरवानिया पुलिस को अवैध मादक पदार्थ अफीम के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मोरवन चादर बसेडी भाटी तिराह पर नाकाबन्दी कर ग्रे रंग की कार एमपी 44 सीए 0971 में परिवहन किया जा रहा अवैध मादक पदार्थ अफीम वजनी 02 किलो 775 ग्राम के साथ आरोपी डुंगरमल पिता लक्ष्मण रावत उम्र 49 साल निवासी सुठौली रामनगर थाना रतनगढ जिला नीमच को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले में आरोपी से अफीम के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज असलम पठान एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही...!
मोरवन पुलिया के नीचे फ़टी थैली में मिली थी अफीम.....?
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा जब्त अवैध मादक पदार्थ अफीम की थैली मोरवन पुलिया के नीचे मिली थी, जिसे पुलिस कार्यवाही की दौरान तस्कर द्वारा फेंकने की बात सामने आई है...? बताया जा रहा है, की डूंगरमल रावत की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस की लगातार सर्चिंग में जुटी थी, लेकिन पुलिस को माकूल सफलता हाथ नही लग सकी...!
लिहाजा डूंगरमल रावत को दबोचने के लिए पुलिस ने मुखबीर सूचना पर पुलिस पुख्ता इंतजाम किए और अंततः अवैध अफीम तस्करी के मामले पूर्व सरपंच प्रतिनिधि को डूंगरमल रावत पुलिस के हत्थे चढ़ गया...!
कार्यवाही में राजनीतिक षड्यंत्र भी बन रहा जन चर्चा का विषय*...
इस मामले में एक तरफ जहां तस्करी के विरुद्ध पुलिस की सफल कार्यवाही की सराहना की जा रही है, तो वहीं जावद विधानसभा में उपजे राजनीतिक षडयंत्र की चर्चा भी आम जन की जुंबा पर है... हालांकि चर्चाओं के आगे यहाँ कार्यवाही को चुनोती नही दी जा सकती है...लेकिन विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक विरोधी लोगों पर जो मामले बन रहे है, वह कहीं न कहीं राजनीतिक द्वेषता का हिस्सा जरूर है...बताया जा रहा है कि भाजपा नेता और विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे पूरण अहीर की तरह ही डूंगरमल रावत भी विधायक विरोधी रहा है, जिसने चुनावों के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी पूरण अहीर का खुलकर समर्थन किया था...ऐसे में इसी द्वेषता की टीस मन मे कही पल रही थी, जिसे अब धीरे धीरे चुन-चुन कर निकाला जा रहा है...
बहरहाल एनडीपीएस से जुड़ी इस कार्यवाही में कितनी सत्यता है, यह तो पुलिस कार्यवाही में स्पष्ट हो गया और आगे यह जांच का विषय है...लेकिन सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मद्देनजर यहाँ राजनीतिक द्वेषता की टीस डूंगरमल रावत के खिलाफ सुनियोजित रूप से निकाली गई...जिसका पूरा-पूरा इंतजाम भी किया गया...?
हालांकि नीमच जिला पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल के नेर्तत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार बड़ी और सफल कार्यवाहियों को अंजाम अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा दिया जा रहा है...
जहाँ पुलिस कप्तान की सख्ती के आगे एनडीपीएस की कार्यवाहियों में गड़बड़ियों की हिमाकत हो ही नही सकती..इसी के साथ पुलिस कप्तान की कार्य कुशलता उनकी सकारात्मक कार्य शैली और बेहतरीन पोलिसिंग के चलते सामाजिक अपराधों पर भी पर भी अंकुश जिले में लगा है...!
लिहाजा जिस प्रकार मीणा समाज के जिलाध्यक्ष और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि के खिलाफ एनडीपीएस की कार्यवाही में जो षड्यंत्र की बात सामने आई है, और कार्यवाही पर सवाल खड़े करते हुए,यह विधानसभा क्षेत्र में जन चर्चा बन चुकी है....तो इस पर भी संज्ञान लेते हुए यहाँ जांच की आवश्यकता है...ताकि मामले के बाद उपजे सवालों पर स्थिति स्पष्ट हो सके...!