सरवानिया महाराज। प्रसिद्ध लोक देवता रामसा पीर बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर पहली बार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की बीज को नगर परिषद सरवानिया महाराज के बेनर तले ध्वज चढ़ाकर भजन संध्या आयोजित की जा रही है। आयोजन को लेकर शहरवासियों में खुशी का संचार है। आयोजन की शुरुआत दिनांक 5 सितंबर को सांयकाल 5.30 बजे नगर परिषद भवन से ध्वज यात्रा के साथ होगी। ध्वज यात्रा जावी रोड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर पहुंचेगी जहां पर अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ ही भजन संध्या का विधिवत शुभारंभ किया जायेगा। सीएमओ नप गिरीश शर्मा ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा श्रृद्धालुओ को परेशानी ना हो इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आयोजन में भजन गायक जगदीश वैष्णव हीरालाल राव, सरीता प्रजापति, लादुराम भोपाल सागर भजनों की प्रस्तुति देंगे।गौरतलब है कि शहर में हनुमान जयंती, शिव रात्रि, फुल डोल ग्यारस, आंनद चौदस, गणेश चतुर्थी, शक्ति की भक्ति, बाबा महाकाल की पालकी यात्रा, नयनाभिराम झांकियां, तेजा दशमी, देवनारायण उत्सव, महावीर जयंती, महेश नवमी जैसे अनेक पर्व पंरपरागत रुप से मनाते आ रहे हैं लेकिन दशहरा उत्सव के बाद यह पहला अवसर है जब रामसा पीर बाबा रामदेव का जन्मोत्सव अब नगर परिषद मनाने जा रही है और इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मेले में यह अतिथि
सांसद सुधीर गुप्ता, बंशीलाल गुर्जर, विधायक सखलेचा उपस्थित रहेंगे-आयोजन को लेकर नगर परिषद सरवानिया महाराज के सभा कक्ष में मंगलवार को 04 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन ने बताया कि सरवानिया महाराज में एक दिवसीय बाबा रामदेव जन्मोत्सव का आयोजन इतिहास में पहली बार किया जा रहा है। जिसको लेकर सभी प्रशासनिक और धार्मिक तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन में मंदसौर संसदीय क्षेत्र सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री एवं विधायक जावद ओमप्रकाश सकलेचा, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर भाजपा अध्यक्ष भूपेश देवड़ा, पूर्व मंडल मंडल अध्यक्ष गंगाराम सुरावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश पंवार आकली उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर शहर सहित आसपास अनाउंसमेंट के माध्यम से तथा समाचार पत्रों के माध्यम से तथा धार्मिक संस्थान से जुड़ी समितियां को सूचना प्रदान कर सहयोग की अपेक्षा की गई हैं। आयोजित समस्त कार्यक्रम में सभी धर्मालु जनों की उपस्थित को देखते हुए सभी इंतजाम किए हैं।
इनके हाथों में धार्मिक आयोजन का जिम्मा-
नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन के साथ उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, पार्षद जगदीश राठौर, संध्या बाई, संजू बाई, सूरज खटीक, सीमाकुंवर राजपूत, प्रेमलता राठौर, विक्की पाटीदार, देवीलाल धनगर, पप्पू राठौर, विक्रम धनगर, दीपिका राठौर, संगीता खटीक, आरती पाल, प्रभारी सीएमओ गिरीश कुमार शर्मा सहित नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों ने आयोजन का संपूर्ण जिम्मा अपने हाथों में संभाल रखा है।