जल जीवन मिशन के तहत रामपुरा एवं कुकड़ेश्वर में क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
24 Aug 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। जल जीवन मिशन अंतर्गत गांधी सागर-2 समूह जल प्रदाय योजना, विकासखंड मनासा के क्लस्टर रामपुरा एवं कुकड़ेश्वर में दिनांक 24/08/2024 को मध्यप्रदेश जल निगम, परियोजना क्रियान्वयन इकाई नीमच,के सहयोग से सहयोगी क्रियान्वयन संस्था कैंप द्वारा क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में दिनेश उपाध्याय, प्रबंधक जनसहभागिता, मध्य प्रदेश जल निगम नीमच रामपुरा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार ,जनपद पंचायत सदस्य देवीलाल मीना, जनपद सदस्य मुकेश मेघवाल, जनपद सदस्य राजाराम रावत,बालूराम गुर्जर,मानसिंह चावड़ा एवं संकुल प्राचार्य ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती जी को नमन कर द्वीप प्रज्वलन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश जल निगम नीमच से दिनेश उपाध्याय द्वारा योजना के तकनीकी पहलू के साथ सामाजिक पहलू पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं योजना शुरू होने के पश्चात संचालन संधारण हेतु ग्रामीण स्तर पर किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई । परियोजना प्रबंधक कैंप मृदुल खरे द्वारा दूषित पानी से होने वाले रोगों के बारे में एवं पेयजल की स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया, साथ ही विभिन्न विभागों से क्या क्या सहयोग योजना को पूर्ण करने में आवश्यक है, इस बारे में भी बताया गया। इस कार्यशाला में क्लस्टर के जनपद समन्वयक,समस्त सरपंच,सचिव, जीआरएस, प्रधान अध्यापक, सी.एच.ओ.आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायका, आशा वर्कर, ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति अध्यक्ष/सचिव एवं कैंप संस्था कार्यकर्ता आदि की उपस्थिति रही। अंत में मृदुल खरे, परियोजना प्रबंधक कैंप एवं विजय मेश्राम परियोजना समन्वयक द्वारा आए हुए समस्त सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।