नीमच। मानवता को शर्मसार करने वाली ये तस्वीर इस बात की गवाह है कि लोग मरने के बाद सुकून से अपनी आखिरी मंजिल पर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं.नीमच जिले के जावद तहसील से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां एक शव यात्रा के दौरान लोगों को शव शमशान ले जाने के लिए घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा.हालात ये हैं कि शमशान जाने के रास्ते पर घुटने तक पानी भरा है,जावद नगर में एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो जाने के बाद अंतिम यात्रा को शमशान घाट ले जाया जा रहा था इस दौरान रास्ते में आने वाली नदी में घुटने घुटने तक पानी भरा हुआ था । जिसके बाद अंतिम यात्रा को कड़ी मशक्कत के साथ घुटने घुटने पानी से होकर बड़ी मशक्कत के साथ एक दूसरे का हाथ पकड़ कर अंतिम यात्रा को निकाला गया ।पानी से शव यात्रा निकालने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।