नीमच -जन सेवा समिति चिकित्सालय परिसर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में समिति के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बंसल ने प्रातः ध्वजारोहण किया। साथ ही चिकित्सालय परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन कटारिया, सचिव भीम सिंह सैनी, चिकित्सालय के डॉक्टर डाॅ. राजेश पाटीदार ,श्रीमती रचना मालवीय, बृजेश सक्सेना, सौरभ जिंदल, संदीप गोयल, सुरेश चंद शर्मा, मोहनलाल सैनी, बालकृष्ण नीमा, मनीष नरेड़ी ,कैलाश चंद ओझा, दीपक सैनी, परमेश राव,आदि एवं चिकित्सालय स्टाफ भी उपस्थित था