एक शाम देशभक्ति गीतों के नाम
14 Aug 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के उपलक्ष्य में रेलवे म्यूजिकल ग्रुप, नीमच के द्वारा दिनांक: 16 अगस्त 24 शुक्रवार को रेलवे इंस्टिट्यूट नीमच में " एक शाम देशभक्ति गीतों के नाम " के अन्तर्गत देश भक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रम सायं 7.30 बजे से रखा गया है, जिसमें रेल्वे म्यूजिकल ग्रुप द्वारा देश भक्ति गीत ऍव अन्य गीतों की शानदार प्रस्तुतिया प्रस्तुत की जाएंगी । उपरोक्त जानकारी रेल्वे म्यूजिकल ग्रुप के व्यवस्थापक राजेंद्र भंवरेला ने दी।