नीमच 14 अगस्‍त 2024, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को कलेक्‍टर कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला स्‍तरीय बाढ़ नियत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और नियंत्रण कक्ष में अब तक प्राप्‍त सूचनाओं, उन पर की गई कार्यवाही आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए कि कन्‍ट्रोल रूम पर प्राप्‍त होने वाली सूचनाओं का तत्‍काल वरिष्‍ट अधिकारियों को सम्‍प्रेषण किया जाए। सूचनाओं पर त्‍वरित कार्यवाही कर आपदा प्रबंधन का कार्य सुनिश्चित करें। इस दौरान ए.डी.एम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रसिंह धार्वे भी उपस्थित थे।