सर्व समाज के आह्वान पर आज नीमच जिला बंद सफल रहा,शहर के बाजारों में सन्नाटा नजर आया दोपहर में विशाल रैली निकाली गई और ज्ञापन सौंपा गया
नीमच बुधवार को सुबह से ही नीमच शहर में दुकानें पूर्णरूप से बंद रही हैं। बंद का आह्वान सफल रहा
नीमच सहित जावाद मनासा,नयागांव सहित ग्रामीण क्षेत्रों प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहे। जावद, मनासा, जीरण में भी दुकान बंद रहीं। शहर में फवारा चौक से लेकर सीआरपीएफ तक और नया बाजार घंटाघर क्षेत्र पुस्तक
बाजार वीर पार्क रोड बोहरा बाजार, बस स्टैंड क्षेत्र प्राइवेट बस स्टैंड महू रोड क्षेत्र में दुकान पूरी तरह बंद रही। शहर की सभी चाय नाश्ते की दुकान बंद रही जिस कारण आम जन चाय को तरसे। नीमच बंद को लेकर सर्व समाज के पदाधिकारी फ़ोर जीरो चौराहे पर एकत्रित होकर पैदल जन आक्रोश रेली निकाली गई। बांग्लादेश में हो रही घटनाओं को लेकर जनता में आकोश स्पष्ट नजर आ रहा था। नीमच शहर में सर्व हिंदू समाज द्वारा 14 अगस्त बुधवार को दोपहर 1:00 बजे भारत माता चौराहे से एक जन आक्रोश रैली प्रारंभ हुई। जन आक्रोश रैली पुस्तक बाजार घंटाघर बारादरी फवारा चौक कमल चौक होते हुए वापस फोर जीरो पर पहुंचीं। तत्पश्चात भारत माता की आरती की गई। उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अमानवीय कृत्य अत्याचार किया जा रहा है उसके खिलाफ राष्ट्रपति महोदय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया और कठोर एवं त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गई। में सभी सामाजिक धार्मिक संस्कृत मातृशक्ति संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
नीमच बंद को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सभी प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शहर में भ्रमण करते रहे। पूरे शहर में शांतिपूर्वक बंद सफल रहा। बंद के कारण ग्रामीण क्षेत्र की जनता शहर में नहीं आई। कुल मिलाकर बांग्लादेश में हो रही निंदनीय घटनाओं को लेकर नीमच जिला बंद पूरी तरह सफल रहा