शासन की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन एवं सुशासन प्राथमिकता रहेगी- श्री चंद्रा,नीमच में पत्रकारगणों से रूबरू हुए नवागत कलेक्टर
13 Aug 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच 13 अगस्त 2024, म.प्र.शासन व्दारा संचालित योजनाओं का सफल क्रियान्वयन एवं सुशासन को प्राथमिकता दी जावेगी। सभी के सहयोग एवं समन्वय से सुशासन की दिशा में सार्थक प्रयास किए जावेंगे। पूर्व से संचालित कार्यो, को आगे बढाने का काम किया जावेगा। जनसमस्याओं के सकारात्मक निराकरण को प्राथमिकता दी जावेगी। यह बात नवागत कलेक्टर श्री हिमान्शु चंद्रा ने मंगलवार को नीमच में कार्यभार गृहण करने के बाद अपनी प्रथम पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जगदीश मालवीय एवं पत्रकारगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने स्वयं अपना परिचय दिया और उपस्थित पत्रकारगणो, मीडियाकर्मियों से भी परिचय प्राप्त किया।