नयागांव। नगर में सावन माह के चौथे सोमवार को दितीय कांवड़ यात्रा सुबह 11 बजे गांधी चौक से सभी भक्तजन गांधी चौक से देवकुडी  ( घसुंडी ) के लिए रवाना हुए । देवकुड़ी मंदिर पर  पूजा अर्चना कर कांवड यात्रा डीजे के साथ रवाना हुई । देव कुड़ी से गंगा जल लेकर कावड़िया जैसे ही घसुंडी, कानका,नयागांव यात्रा गाजे बाजे के साथ पंहुची । यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों भक्ति गीतों पर नृत्य भी कर रहे थे। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही। देवकुड़ी से गंगा जल लेकर कांवडियां जैसे ही घसुंडी, कानका नयागांव में नगर में प्रवेश किया। लोगों ने उनका स्वागत किया। बम-बम भोले के जयकारे लगाए। नयागांव का भ्रमण करते हुवे, रामकुंड शिवमन्दिर पर पहुंचे जहा सभी कावडियो ने कावड़ के जल से  बाबा भोलेनाथ का महाभिषेक किया।  तत्पश्चात पूजन कर भोलेनाथ की महाआरती  कर,प्रसादी वितरण की गई।