नयागांव। नगर में नाग पंचमी के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को श्री खाखलदेव महाराज के मंदिर से श्री देव नारायण मंदिर से 11 वीं भव्य शोभायात्रा श्री देव नव युवक मंडल द्वारा निकाली गई। स्व प्रथम श्री देव नारायण मंदिर पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर विश्व के कल्याण और खुशहाली की कामना की गई। ढोल-ढमाकों और डीजे के साथ भक्त झूमते-नाचते चल रहे थे।  जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्री देव नवयुवक मंडल द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 10,बजे खाखल देवनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई । बग्गी में  विराजित श्रीदेवनारायण भगवान से आशीर्वाद लेकर खुशहाली की कामना कर रहे थे। वही सांग करने वाले कलाकार हनुमानजी,शिव परिवार,रामलला, आदि आगे रासलीला,भोलेबाबा, रामलला बम शंकर की झांकिया ढोल बाजे डीजे के साथ लाव लस्कर के साथ नगर भ्रमण पर चल रहे थे। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया वही पुलिस विभाग,प्रेमी हार्डवेयर सहित केले वितरण किये गये। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः देवनारायण मंदिर पहुंची, जहां महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः देवनारायण मंदिर पहुंची, जहां महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। इस दौरान नयागांव पंप पर पुलिस चौकी प्रभारी रामपाल सिंह राठौर स्टाफ द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया । साथ ही श्री देव नव युवक मंडल द्वारा चौकी प्रभारी रामपाल सिंह राठौर एवम स्टॉफ का साफा बांधकर स्वागत किया गया