पार्षद को सीएमओ नहीं दे रहे जानकारी, डीएम को हुई शिकायत
08 Aug 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। सरवानिया महाराज नगर परिषद में वार्ड कमांक 01 से निर्वाचित पार्षद जगदीश राठौर ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में एक लिखित शिकायत की हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने परिषद से मय लिखित आवेदन के दस्तावेज के रूप में जानकारी चाही थी, लेकिन वहां के अधिकारियों द्वारा जानकारी नहीं दी जा रही हैं। पार्षद जगदीश ने मय दस्तावेजों के जानकारी देने की मांग की हैं।