नीमच। श्रावण मास चल रहा है यह महीना तीज़ त्योहारों वृत उपवास के लिए पहचाना जाता है। श्रावण मास का सोमवार है। कल रविवार को जिले सहित शहर में हरियाली अमावस्या पर्व हर्षोलास से मनाया गया। शहर के देवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से देर रात तक पूजा अर्चना का दौर जारी रहा।
जिले भर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर मालपुऐ की परंपरा है। नीमच जावद, मनासा सहित क्षेत्र में सुबह से ही मिठाई की दुकान पर मालपूए बनना शुरू हो गए। थे। और पूरे दिन मालपुओं की जोरदार बिक्री हुई। पूरा शहर खुशबू से महक रहा था। नीमच सिटी केंट बघाना क्षेत्र में क्विंटलो से मालपुए बिक गए। सादे मालपुऐ और रबड़ी के मालपुओं की शानदार खरीदीं हुई। कई दुकानों पर तो शाम को ही मामला खत्म हो गया था। और ऐसे में हरियाली अमावस्या के दिन सुबह से ही सावन के सेहरे बरसाना शुरू हो गए जो कि सावन की झड़ी मैं तब्दील हो गए। सुबह से लेकर शाम तक रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। मौसम एकदम सुहाना हो गया। नीमच शहर में इस वर्ष अभी तक कल 21 इंच के लगभग वर्षा हो चुकी है किंतु शहर वासियों को अभी भी जोरदार धमाकेदार मूसलाधार बारिश का इंतजार है। नीमच शहर के नदी नालों में जलकुंभी कचरा वर्षों से जमा है वह अभी इस साल भी नहीं बहा है। इसलिए आम जनता को शहर वासियों को नदी नाले उफान पर लादे ऐसी बारिश की दरकार है। मौसम विभाग की चेतावनी नीमच के लिए फ्लाप साबित हो रही है भारी वर्षा की चेतावनी रोज आ रही है लेकिन पानी जो है वह धीमी गति से आ रहा है। उम्मीद है की आने वाले 10 से 15 दिनों में जोरदार बारिश हो सकती हैं।