जावद । जावद तहसील के अंतर्गत आने वाले  तीर्थ स्थल सुखानंद   पर कुंड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। अठाना के समीप स्थित सुखानंद तीर्थ स्थल पर रविवार को हरियाली अमावस्या के दिन एक हादसा हो गया। सुखानंद तीर्थ स्थल पर ऊपर बने सूरजकुंड में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नीमच सिटी के सरदार मोहल्ला निवासी जगदीश पिता हरिओम देवरिया नामक युवक अपने भाइयों ओर दोस्तों के साथ सुखानंद तीर्थ स्थल गया था । जानकारी में सामने आया हैं कि युवक अपने दोस्तों के साथ घर से बिना बताए घूमने गया था सूचना मिलते ही नीमच जिले की जावद पुलिस और राजस्थान के कनेरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। सूरजकुंड में डूबे हुए युवक को गौताखोरो की सहायता से बाहर निकाला गया जिसे राजस्थान क्षेत्र होने के चलते कनेरा के राजकीय अस्पताल ले जाया गया है जहां उसके शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। राजस्थान पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।