नीमच। श्रावण के तृतीय सोमवार को प्राचीन श्री शिवघाट महादेव मंदिर पर आशुतोष भगवान शिव का गुफा में विराजित अमरनाथ महादेव के रूप में श्रृंगार किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के मनोहरलाल गोयल ने बताया कि कल सावन के तीसरे सोमवार को शिवघाट महादेव भक्तों को गुफा में विराजित अमरनाथ महादेव के रूप में दर्शन देंगे। सायं 7 बजे आरती होगी। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और विद्युत साज सज्जा से श्रृंगारित किया गया है। श्रद्धालु भगवान के नयनाभिराम दर्शनों का लाभ लेवें।