मनासा में पत्रकारो का सम्मेलन, शनिवार को 10 बजे, क्षेत्र के पत्रकार होंगे शामिल
02 Aug 2024
NEEMUCH NEWS
मनासा - लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ की अहम भूमिका निभाने वाले, प्रिंट मीडिया / इलेक्ट्रिक मीडिया / डिजीटल मिडिया के मनासा विकासखण्ड स्तर के समस्त पत्रकार बन्धुओ का स्नेह मिलन समारोह प्रेस क्लब तहसील मनासा रामपुरा के तत्वाधान में दिनांक 03 अगस्त 2024, शनिवार, सुबह 10 बजे, मनासा क्लब मनासा भवन, डाक बंगले के पास (कोर्ट के सामने) मनासा में आयोजित होने जा रहा है। आयोजन में प्रेस क्लब तहसील मनासा रामपुरा के संरक्षक कैलाश राठौर, प्रभुलाल सिहार सहित प्रेस क्लब तहसील मनासा रामपुरा के अध्यक्ष गोपालदास बैरागी (स्वर्णिम हिंदुस्तान), उपाध्यक्ष रूपेश सारू, सचिव रमेश गुर्जर, कोषाध्यक्ष डॉ. बबलू चौधरी, महा सचिव मदनदास बैरागी व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिया पिपलीवाल सहित अन्य अथितियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से वर्तमान समय में पत्रकारो के हक व अधिकार सम्बंधित समस्याओ पर विशेष चर्चा को लेकर निर्णय लिए जायेंगे। संगठन के सभी सदस्यों ने अपील की है की मनासा विकास खण्ड स्तर के सभी पत्रकार साथीगण 3 अगस्त को, नियत स्थान व समय पर मनासा पहुंचे व अपने अधिकारो के लिए व खुद के आयोजन के लिए आगे रहकर सहभागी बने। सभी उपस्थित पत्रकार साथियो का स्नेह भोज आयोजन स्थल पर ही रहेगा। प्रेस क्लब तहसील मनासा रामपुरा संगठन की मजबूती व एकीकरण की भावना व पत्रकार हितो को ध्यान में रखते हुए अवश्य पधारे।