रैली व कवि सम्मेलन सफल बनाने के लिए जुटे संगठन,वैश्य एकता जिंदाबाद से गूंजा चन्द्र भंवर
01 Aug 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। व्यापारियों परिवारों एवं उद्योगपतियों के लिए आने वाला समय संघर्ष व परेशानी का समय हो सकता है सरकार को सबसे अधिक टैक्स देने के बाद भी व्यापारी असहाय महसूस करता हे इसलिए सभी समाज जनों को संगठित होकर सामाजिक सुरक्षा के उपाय करना चाहिए तभी समाज विकास कर सकेगा। सामाजिक संघर्ष और एकता के बिना समाज का विकास संभव नहीं हो सकता है। यह बात एकबार फिर चन्द्र भँवर में आयोजित वैश्य सम्मेलन से जुड़े घटकों की महत्वपूर्ण बैठक में संभाग अध्यक्ष संतोष चोपड़ा ने कही। चौपड़ा चन्द्र भँवर में आयोजित विभिन्न घटक रेडीमेड वस्त्र व्यापारी संघ अध्यक्ष, दिवाकर युवा मंच, दिवाकर युवा संघ, महावीर जिनालय ट्रस्ट, स्थानक समाज नीमच सिटी, डीए क्रमिक संघ, माहेश्वरी युवा संगठन, खण्डेलवाल युवा सेवा समिति, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग केके जैन के बीच बोल रहे थे। बैठक में बताया कि शनिवार 3 अगस्त को नीमच में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय बैठक वृंदावन ग्रीन्स एवं वैश्य एकता रैली चंद्र भँवर से टाउनहॉल तथा सांस्कृतिक संध्या अनामिका अम्बर का काव्यपाठ ओर 4 अगस्त को वृंदावन होटल में प्रदेश स्तरीय बैठक के आयोजन की सभी तैयारियां कर ली गई है अब जिसमें वैश्य बंधुओं की उपस्थिति होना शेष है। बैठक को जिलाध्यक्ष गोविंद पोरवाल, महामंत्री हरिवल्लभ मुच्छाल, स्वागत सचिव पारस कलकत्ता वाला, आयोजन संयोजक निखार गोयल, कार्यक्रम संयोजक दिलीप डूंगरवाल, जिला संयोजक सुनील पटेल, मीडिया प्रभारी विवेक खंडेलवाल ने भी सम्बोधित कर वैश्य महासम्मेलन के उद्देश्यों व गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर वैश्य महिला मंडल की जिलाध्यक्ष संगीता जारोली, युवा संगठन जिलाध्यक्ष मनोज माहेश्वरी, डॉक्टर केके जैन, मुकेश बाहेती, राजेश गांधी, विजय बाफना, उमरावसिंह राठौड़, शौकीन पामेचा, रविन्द्र सेठिया, अनिल जैन, प्रशांत श्रीमाल, रवि भंडारी, संजय डांगी सन्तोष खण्डेलवाल आदि सदस्य मौजूद थे। अंत मे सभी ने वैश्य एकता जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए व आयोजन को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।