नीमच। जिले के जीरन थाने में पदस्थ नगर सेवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दरअसल, नगर सेवक लंबे समय से बीमार चल रहा था, जिसका इलाज राजस्थान के उदयपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान नगर सेवक तक्षराज सिंह शक्तावत की (43) की मौत हो गई। नगर सेवक जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुचड़ोद ग्रामपंचायत के गांव परासली गांव का रहने वाले था। बुधवार को मृतक नगर सेवक के शव का नीमच जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।