नमो ग्रुप फाउंडेशन की कामकाजी बैठक गाँधीवाटिक में संपन्न
23 Jul 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच- नमो ग्रुप की काम काजी बैठक रविवार शाम 6 बजे गाँधी वाटिका में संपन्न हुई, जिसमे आगामी कार्यक्रम व संगठन के विस्तार के विषय को लेकर चर्चा की। नमो ग्रुप जिलाध्यक्ष रवि जैन ने बताया कि सामाजिक कार्य नमो ग्रुप की पहली प्राथमिकता है जिनकी रूप रेखा तैयार कर जल्द कार्य शुरू होंगा। युवामोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश बामनिया ने बताया कि जिला स्तर पर आज बैठक रखी है जिसमे संगठन विस्तार ओर सेवाकार्य को लेकर चर्चा हुई। साथ ही महिलमोर्चा प्रदेश मंत्री आशा शर्मा व प्रदेश मंत्री गणपत सिंह राजपूत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नमो ग्रुप महिलमोर्चा प्रदेश मंत्री आशा शर्मा, प्रदेश मंत्री गणपतसिंह राजपूत,जिलाध्यक्ष रवि जैन,युवामोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश बामनिया, जीरन तहसील अध्यक्ष विनोद पाटीदार, नीमच तहसील अध्यक्ष राहुल गुर्जर, दीपा कनिक, रेणुका यादव, ललित पाटीदार, राजू साल्वी, गौतम बैरागी, रोहित कुमावत, गौरव कदम, लक्की हरित, क्रिश पंवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्त जानकारी आई टी सेल प्रभारी अजय जैसवार द्वारा दी गई है।