गणपति नगर वार्ड नंबर 8 फिर हुआ तालाब में तब्दील
22 Jul 2024
NEEMUCH NEWS
गणपति नगर वार्ड नंबर 8 फिर हुआ तालाब में तब्दील
नीमच। निरंतर हो रही बारिश से वार्ड नंबर 8 गणपति नगर के हालत बदतर हो रहे है, लगभग 2000 से अधिक रहवासी इससे प्रभावित हो रहे है। रहवासियों के निवेदन के बाद भी नगरपालिका ने इस क्षेत्र के तीन माह पूर्व सीसी रोड़ बनाते समय बारिश के पानी की निकासी हेतु जानबूजकर नाली नही बनाई गई। जिससे वर्तमान में हालत बदतर हो रहे है। इन सब के जिम्मेदार नपा के अधिकारी ओपी परमार व सीसी रोड निर्माण ठेकेदार है जिन्होंने जानबूझकर नाली निर्माण नहीं किया। रहवासी बारिश के पानी की निकासी हेतु नगर पालिका के जिम्मेदारों को बता चुके है, सैकड़ों बार निवेदन कर चुके है लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में सोए हुए है। जिससे क्षेत्र के हालात बदतर हो रहे है। पानी भरा होने से रहवासियों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जब तक पानी भरा रहेगा तब तक आ जा नही सकते मजबूरी हुई तो पानी के बीच से होकर निकलो। यहां जहरीले जानवरो व करंट का डर भी बना हुआ है। लगता है नगरपालिका को किसी अप्रिय घटना का इंतजार है।