शहर में गायों पर तेजाब फेंक किया जा रहा घायल, एसपी को की शिकायत,की कार्यवाइ की मांग
19 Jul 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। शहर के नीमच सिटी रोड पर विचरण करने वाली गायों पर तेजाब फैंक कर घायल करने की शिकयत एसपी अंकीत जायसवाल तक पंहुची हैं,जिस पर एसपी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गायों पर एसिड अटैक किसने किया हैं? इसकी जांच पुलिस तो कर रही हैं पर बेजुबान जानवरो के साथ किया गया अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय हैं जो कही ना कही शहर की शांत फिजा को बिगाड़ने की साजिश तो नहीं?
शहर में बीते कुछ दिनों से रात्रि में सड़क पर विचरण करने वाली गायों पर तेजाब फैंक कर घायल करने के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अब तक करीब 15 गायों को तेजाब फैंक कर घायल कर दिया गया है। गायों पर एसिड अटैक की सबसे अधिक घटनाएं शहर के नीमच सिटी रोड़ पर हुई है, वह भी कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के सामने से लेकर पारसमणी गार्डन तक बगीचा नं. 13 के सामने । मामले में गुरूवार को गौ सेवक एसपी अंकित जायसवाल से मिले और लिखित शिकायत कर बताया कि शहर में नीमच सिटी रोड़ पर कुछ दिनों से गायों पर जहरीला पदार्थ या तेजाब फेंका जा रहा है, जिससे गायें झुलस रही है और उनके शरीर पर गहरे घाव हो गए हैं, जिस पर क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा गऊ सेवा दल के सदस्यों को सूचित किया गया था जिस पर गऊ सेवा दल की टीम ने मौके पर जाकर देखा, तो एसिड अटैक से एक-दो नहीं करीब 15 से अधिक गायें घायल मिली, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। शिकायत में एसपी को बताया कि गायों पर तेजाब फैंक घायल करना, बहुत गंभीर मामला है, इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। साथ ही यह कृत्य पूर्णतः अमानवीय होकर घोर निंदनीय है। शिकायत के दौरान गौ सेवकों ने एसपी श्री जायसवाल ने बेजुबान गायों को गंभीर घाव देने बालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर समाजसेवी गजेंद्र शर्मा (कोकू) गऊ सेवा दल के पार्थ जोशी सहित अनेक युवा मौजूद थे। शिकायत पर एसपी श्री जायसवाल ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।