अखिल भारतीय संत धर्म समाज पुजारी समिति ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
16 Jul 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच जिले के मनासा तहसील में अखिल भारतीय पुजारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन सोपकर कर मांग की। अखिल भारतीय संत पुजारी संघ ने मांग की, की वर्तमान में 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले मंदिरों की भूमि की नीलामी को लेकर कुछ पुजारी को सूचना पत्र दिए थे जिसमें मंदिरों की भूमि को पूर्व में भी नीलामी के लिए रोक दी गई थी, लेकिन वर्तमान में मंदिर की जमीन पर पुजारी ने फसल बो रखी है जिसके चलते मंदीर पुजारी को भारी नुकसान वह अपने परिवार का जीवन निर्वाह करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है इसी बात को लेकर आज मनासा तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर अपनी मांगे रखी