सघन वृक्षारोपण महाभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन,मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान एवं हरित चित्तौड़गढ़ के अंतर्गत किया वृक्षारोपण
14 Jul 2024
NEEMUCH NEWS
निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री एवं जिला कलक्टर चित्तौडगढ के दिशा निर्देशानुसार मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान एवं हरित चित्तौड अभियान के अन्तर्गत पंचायत समिति सभागार मे वृक्षारोपण की सफल कियान्विती हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली द्वारा हरित चित्तौड अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर समस्त विभागों के अधिकारियो, कर्मचारियो को राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त लक्ष्यों अनुरूप शत-प्रतिशत पौधारोपण करते हुए तीन वर्ष तक उनके रखरखाव की जिम्मेदारी नियत करने के निर्देश प्रदान किये तथा आमजन से इस पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने हेतु अपील की गयी। इस दौरान उपखंड अधिकारी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगण, कर्मचारीगण एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों कों जिला प्रशासन द्वारा लॉन्च की गई "हरित चित्तौड़" एप ड़ाउनलोड करवाते हुए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण के फोटोग्राफ एप पर अपलोड़ किये जाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रधान बगदीराम धाकड़ द्वारा पंचायत समिति निम्बाहेड़ा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामवाासी से एक पेड़ मॉ के नाम लगाने का आह्वान करते हुए ग्राम स्तरीय अधिकारियों कों आमजन को प्रेरित करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन व मॉनिटरिंग के निर्देश प्रदान किये। उनके द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी महानुभावों से वृक्षारोपण के महत्व और उसकी महत्ता को समझाते हुए अपने अनुभव भी सॉझा किये। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अभिषेक शर्मा ने नगर पालिका क्षेत्र मे अभी तक हुए वृक्षारोपण एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार मियावाकी पद्धति से विकसित किये जा रहे दो सघन वन क्षेत्र नीमच रोड़ शमशान घाट व अम्बामाता परिसर के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक सघन वन क्षेत्र विकसित किये जाने की बात पर बल दिया। वन विभाग के रेंजर राजेन्द्र चौधरी द्वारा कार्यशाला में वन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाये जा रहे पौधों की किस्म एवं उनकी दरों तथा वृक्षारोपण की प्रक्रिया एवं बिना अनुमति वृक्षों की कटाई किये जाने पर दण्ड़ित किये जाने वाले प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम के अन्त में उपखण्ड अधिकारी ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को वृक्षारोपण की शपथ दिलवाई तथा राजकीय भीमराव अम्बेड़कर महाविद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण हेतु सभी को आमंत्रित किया। राजकीय भीमराव अम्बेड़कर महाविद्यालय में पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके पश्चात महाविद्यालय में अध्ययनरत राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने इस वृक्षारोपण अभियान में उत्साहित होकर भाग लेते हुए महाविद्यालय परिसर में विकसित किये जा रहे सघन वन के रखरखाव का संकल्प लिया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उपखण्ड़ अधिकारी विकास पंचोली, भाजपा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आशुतोष व्यास, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अभिषेक शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशासी अभियन्ता पवन सेठिया, वन विभाग रेंज अधिकारी राजेन्द्र चौधरी, नायब तहसीलदार दिव्येशकान्त परमार, अतिरिक्त विकास अधिकारी घनश्याम गुलगामा, भाजयुमो नगर महामंत्री आशीष टांक एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रो. भगवान साहू एवं उनकी टीम मौजूद रही।