निम्बाहेड़ा /देश की ख्याति प्राप्त सीमेन्ट निर्माता कंपनी जे. के. सीमेन्ट के अधिकारियों ने वर्तमान उप महाप्रबंधक एचआर तुलसीदास सनाढ्य को उनका कार्यकाल पूरा होने पर विदाई दी गई। इससे पूर्व 20 जून 2024 गुरुवार को जे.के. सीमेंट समूह के उपप्रबंध निदेशक माधव कृष्ण सिंघानिया ने कैलाश नगर में आयोजित कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक एचआर तुलसीदास सनाढ्य को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर कर स्मृति सिंह भेंट कर उन्हे विदाई दी गई। इस अवसर पर जे.के. सीमेंट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जे.के. सीमेंट के उप प्रबंध निदेशक माधव कृष्ण सिंघानिया,डीएमडी एवं सीएफओअजय सरावगी,बिजनेस हेड अनुज खंडेलवाल, मैन्युफैक्चरिंग हेड यज्ञेश गुप्ता,यूनिट हेड आर.बी.एम. त्रिपाठी, जे.के. सीमेंट के मनोनीत यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, मुद्दापुर यूनिट हेड प्रभात सिंह परिहार ने वर्तमान उप महाप्रबंधक एचआर तुलसीदास सनाढ्य की 42 साल 3 माह की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को जे.के. सीमेंट के लिए स्वर्णिम कार्यकाल बताया और उनके कार्य कुशलता पर सभी अतिथियों ने संतोष जताया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक एचआर एवं श्रमिक नेता तुलसीदास सनाढ्य ने जे.के. सीमेंट समूह के मैनेजमेंट एवं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जे.के.सीमेंट टेक्निकल हेड राजेश सोनी, मूरली मनोहर लड्ढा, कमर्शियल हेड अजय गर्ग,सीएसआर हेड प्रभाकर मिश्रा, सिविल हेड सी.पी. दक,माइंस हेड यतेंद्र शर्मा, सहित बड़ी संख्या में जे.के. सीमेंट वर्क्स के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।