जे.के.सीमेंट द्वारा कल्लाजी वेद पीठ पर किया गया वृक्षारोपण एवं भंडारे का आयोजन!, पढ़ें संतोष जैन की ये खबर
14 Jul 2024
NEEMUCH NEWS
निंबाहेड़ा / जे. के. सीमेन्ट निम्बाहेड़ा के गौरवशाली 50 साल पुरा होने के उपलक्ष में कल्लाजी वेदपीठ विश्वविधालय में आज प्लान्टेशन किया गया। इस अवसर पर जे.के. सीमेन्ट निम्बाहेड़ा एवं मांगरोल के युनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने पौधा लाकर वृक्षारोपण की शुरूआत की । इसके बाद में वेदपीठ स्थित गौशाला में गायों को हराचारा खिलाकर गौसेवा की तथा वेदपीठ में अध्ययनरत बटुकों (छात्रों) को भंडारें में खाना खिलाया। इस अवसर पर जे.के.सीमेन्ट के कामर्शियल हेड अजय गर्ग, एच. आर. हेड प्रभाकर मिश्रा, टेक्निकल हेड राजेश सोनी, माइंस हेड यतेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारीयो ने भंडारे में परोसगारी कर अपनी सेवाएं दी। युनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने बताया कि जे.के. सीमेन्ट ने हमेशा ही आस पास के गांवों एवं समाज के साथ मिलकर काम किया है और भविष्य में भी सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर काम करेंगे। इससे पूर्व जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल एवं अन्य अधिकारियों का कल्लाजी वेदपीठ के पदाधिकारी द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।