नीमच। लोकसभा में इंडिया गठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज जनों के लिए दिए गए वक्तव्य को लेकर चारों ओर आक्रोश पनप रहा है विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भी आज बुधवार को  नीमच के भारत माता चौराहे पर राहुल गांधी के बयान का जमकर विरोध किया, जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका, राहुल गांधी को राहुल खान के नाम से संबोधित किया । मामले में जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने बताया कि संसद भवन देश का लोकतांत्रिक मंदिर है जहां पर जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि देश के विकास और देश की गरिमा को सुदृढ़ रखने के लिए पहुंचते हैं आवाज उठाते हैं काम करते हैं उस लोकतंत्र के मंदिर में कांग्रेस के नेता जिन्हें पप्पू के नाम से भी संबोधित किया जाता है राहुल गांधी, द्वारा हिंदुओं के लिए हिंदू हिंसक होता है जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिसके चलते हिंदू समाज में गहरा आक्रोश है, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आज राहुल गांधी का पुतला फूंका है और यह चेतावनी दी है कि हिंदू समाज के लिए घृणित शब्द का प्रयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन नीमच नायब तहसीलदार जागृति जाट को सोपा गया जिसमें राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता को समाप्त करने की मांग की गई । इस दोरान विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला, विभाग सेवा प्रमुख सत्यनारायण पाटीदार, विभाग गौरक्षा लक्ष्मण जी राठौर, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग, जिला मंत्री कैलाश मालवीय, जिला सह मंत्री राहुल पाटीदार, जिला सहसंयोजक विजेश वाल्मीकि, जिला सहसंयोजक अनिल सिसोदिया, जिला बालोपासना दिलीप ग्वाला, जिला सेवा प्रमुख संजय चौरसिया, जिला प्रचार प्रसार विनोद जायसवार, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश रावत, प्रखंड संयोजक पवन जायसवार, प्रखंड मंत्री कपिल बैरागी, प्रखंड सह मंत्री नितिन बागड़ी, प्रखंड सेवा प्रमुख रवि परिहार, प्रखंड सह सत्संग प्रमुख मांगीलाल मकवाना, बृजराज सिंह , कपिल कौशल, भूपेंद्र केथवास, बबलू किलोरिया आदि मौजूद रहे ।