(मालवा हलचल ) नीमच।  ग्राम पंचायत रेवली देवली के अन्तर्गत आने वाला ग्राम पिपलिया नाथावत गांव  के ग्रामीणजन मंगलवार को जन सुनवाई कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामवासियों ने कलेक्टर के नाम एक आवेदन सौपा। आवेदन में बताया कि पिपलिया नाथावत में शासन द्वारा सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे सडक ऊंची हो गई तथा नाली ना होने के कारण घरो में पानी भरने की नौबत आ रही है। वही बारिश होने वाली है जिससे गाँव में पानी जमा हो जावेगा व रहवासियों के घरो में घुस जाएगा। ग्रामीणों ने बताया गया कि उक्त निर्माण कार्य में सीसी सड़क सह नाली निर्माण है। जिसके बाद भी उक्त कार्य में नाली निर्माण नही किया जा रहा हैं। उक्त सीसी रोड निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा करवाया जा रहा हैं। जिसमें लापरवाही बरती जा रही हैं। नाली ना होने के कारण पूर्व में भी काफी समस्या का सामना करना पडा था तथा अब भी यही हालात बने रहे तो लोग बिमार हो जाएंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि नाली निर्माण करवाई जावे ताकि ग्रामीणों को समस्या का सामना ना करना पड़े। इस दौरान भरत सिंह,जसवंत सिंह,गोविंद सिंह,पर्वत सिंह,उमराव सिंह,मदन सिंह,अमर सिंह, रतन सिंह,भगत सिंह, मोहित सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।