जल गंगा संवर्धन अभियान,नयागांव में नमामि गंगे अभियान के तहत बावडी की साफ सफाई कार्य हुआ शुरू
08 Jun 2024
NEEMUCH NEWS
नयागांव। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शनिवार को नयागांव नगर परिषद मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमरदास सेनानी,नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट के निर्देशन में आज निकाय क्षेत्र के जल स्त्रोत को बचाने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 5 में पिपलेश्वर मंदिर स्थित बावड़ी में श्रम दान कर बावड़ी की साफ सफाई की गई। जिसमे। जनप्रतिनिधियों ,सामाजिक संगठनों कर्मचारियों ने संयुक्त रूप में श्रम दान कर बावड़ी को साफ किया । इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि पवनदास बैरागी,गुलाब सिंह राठोड़,रूपेश जैन,महेश धाकड नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे।