नीमच। शहर बीते दिनों लायंस पार्क के समीप समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला हुआ था। समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए प्राण घातक हमले के मास्टरमाइंड अर्पित ऊर्फ लक्की सिंहल और अंकित कुमावत को आज पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपियों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद आरोपियों के न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने जेल वारंट जारी किया और जेल भेज दिया। लंबे समय से फरार चल रहे अशोक अरोड़ा गोलीकांड के मास्टरमाइंड अर्पित उर्फ लक्की सिंहल को पुलिस ने 27 मई को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया था। जिस पर न्यायलय ने आरोपी लक्की सिंहल ओर फरारी काटने के दौरान उसका सहयोग करने वाले अंकीत कुमावत को 3 जून के रिमांड पर भेजा था। सोमवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने लक्की सिंहल ओर उसके साथी अंकित कुमावत को कोर्ट में पेश किया। जिला कनावटी जेल भेज दिया हैं। 
क। आपकों बता दें कि 4 फरवरी 2024 को सीआरपीएफ रोड पर समाजसेवी अशोक अरोरा पर हुए प्राण घातक हमले के मामले में घटना दिनांक से ही मास्टर माइंड अर्पित उर्फ लक्की सिंहल फरार चल रहा था। जिसे गत दिनों ही नीमच सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।