आरोपी ने खुद को पुलिसवाला बताकर की दंपती से मारपीट,पीड़ितों ने सिटी थाने में दर्ज कराया प्रकरण, आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त की
02 Jun 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। पालसोड़ा निवासी कमल बैरागी पत्नी मंजूबाई के साथ शुक्रवार देर रात सरवानिया महाराज के पास आमलीभाट से एक कार्यक्रम से वापस गांव पालसोड़ा के लिए निकले थे। इस दौरान मालखेड़ा गांव के रोड पर कार नंबर आरजे 14 यूई 4904 का ड्राइवर गलत तरह से चला रहा था। इससे कमल बैरागी व पत्नी कई बार गिरते-गिरते बचे। इस पर कमल बैरागी ने ड्राइवर को सही से कार चलाने की समझाइश दी तो उसने
नीमच सिटी पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त किया
मालखेड़ा फंटे तक इनका पीछा किया। वहां कार रोककर कमल बैरागी व पत्नी से विवाद करने लगा। स्वयं को पुलिसवाला बताया। ड्राइवर ने आगे से नंबर प्लेट निकालकर कमल बैरागी पर हमला भी किया जिससे उनके सिर में चोट आई। ड्राइवर ने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद कमल बैरागी नीमच सिटी थाना पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल मेडिकल के लिए आए। यहां उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं हुआ। स्टाफ ने प्राथमिक उपचार एवं मेडिकल के बाद उन्हें जाने दिया। इसके बाद थाने पर प्रकरण दर्ज कराया। देर रात कमल बैरागी ने गांव पालसोड़ा पहुंच स्वास्थ्य केंद्र पर टिटनेस का इंजेक्शन लगाया। सहायक उप निरीक्षक अनिल राजपुरोहित ने मामले में कार को जब्त कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। टीआई उमेश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।