जीरन श्मशान घाट पर पानी की किल्ल्त, नहाने के लिए लाया जा रहा है पानी केन से..नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही,
01 Jun 2024
NEEMUCH NEWS
जीरन । यहां श्मशान घाट में पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण भीषण गर्मी में अंतिम यात्रा उठावना में आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उल्लेखनीय हैं कि लोग अंतिम संस्कार उठावना करने के बाद अपना हाथ मुंह शमशान परिसर में ही धोते हैं, परंतु पानी नहीं होने के कारण उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।। इस वक्त लगभग पूरा देश पानी की किल्ल्त से जूझ रहा है, जिम्मेदार अपनी मस्ती में मस्त है, उन्हें आम जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। चुनाव के समय बड़े बड़े वादे कर जनता को बरगला कर उनसे वोट तो ले लेते है लेकिन बाद में ज़ब जिम्मेदारीया आती है तो पल्ला झाड़ने नजर आते है। इस वक्त सबसे बड़े नगर परिषद जीरन में श्मशान घाट पर पानी की समस्या विगत 15 दिनों से टंकी में पानी नहीं होने के कारण यहां पर उठावना और घाटे जैसे कार्यक्रमों में मोटरसाइकिल द्वारा पानी लाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार मोन है.. स्थानीय पार्षदों की उदासीनता के चलते शमशान घाट में आने वाले व्यक्तियों को पानी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा हैं।