भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाई जननायक पूर्व मुख्यमंत्री विरेन्द्र कुमार सखलेचा की पूण्य तिथी
01 Jun 2024
NEEMUCH NEWS
नीमच। 31 मई को भाजपा कार्यकर्ताओ ने जगह-जगह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक श्री विरेन्द्र कुमार सखलेचा की पूण्य तिथी मनाते हुए प्रार्थना सभाएं आयोजित की। मिली जानकारी के - अनुसार सिंगोली मंडल के कार्यकर्ताओ ने झांतला बस स्टैंड पर लगी पूर्व मुख्यमंत्री विरेन्द्र कुमार सखलेचा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हे याद किया तथा रतनगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओ ने नया बस स्टैंड पर - लगी स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री विरेन्द्र कुमार सखलेचा की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हे ओर उनके कार्यों को याद किया तथा जावद मे खोर दरवाजा स्थित स्मृति - स्थल जहां स्वर्गीय विरेन्द्र कुमार सखलेचा का स्मृति स्थल बना हुआ है वहां पर पुरे क्षेत्र के नेता ओर कार्यकर्ताओ ने पहुंच कर पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय विरेन्द्र कुमार सखलेचा को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए मिली जानकारी के अनुसार सिंगोली रतनगढ़ ओर जावद स्थानो पर प्रार्थना सभा का आयोजन भी हुआ जिसमे सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया और अपने लाड़ले नेता को याद किया। पूण्यतिथि के अवसर हुई प्रार्थना सभा मे जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण सिंगोली मंडल महामंत्री पारस जैन नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड कचरूमल गूर्जर शिवनंदन छीपा शिवशंकर शर्मा प्रशांत पालिवाल जगदीश मुदंडा सुरेन्द खिंचा सतीश व्यास, डीकेन भरत जाट रामनारायण राठौर कैलाश सोनी मोरवन रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा पिंकेश मंडोवरा मनोहर सोनी पूर्व सरपंच रमेशचंद्र मीणा पार्षद सुनील सोनी जीवन बलाई दिनेश जोशी आदित्य लसोड राधेश्याम धाकड शौभाभाला धाकड पंकज जैन राकेश जोशी महावीर चौपड़ा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।