
नीमच। जिला अस्पताल में गुरुवार को एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया। अस्पताल में ईलाज कराने पंहुचे नव विवाहिता की डाक्टरो की लापरवाही के चलते नव विवाहिता महिला की मौत हो गई । जिसके बाद मृतिका के परिजनों ने जिला चिकित्साल्य के अंदर हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत इलाज में लापरवाही बरतने की वजह से मौत हुई है,दरअसल मृतक महिला जसोदा पिता गंपतलाल मीणा निवासी अचारी नीमच की रहने वाली थीं। जिसका विवाह बीते 1 मई को मनासा तहसील के गांव देवरी सोमिया के रहने वाले आयुष रावत के साथ हुआ था। गौरतलब है कि कल बुधवार (29 अप्रैल) को तबीयत खराब होने से पहले मनासा चिकित्सालय लाया गया। जहां से उसे नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया था। यहां गुरुवार सुबह महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को तेज पेट दर्द, बुखार और खून की कमी भी थी। चिकित्सकों की लापरवाही बढ़ती गई खून की कमी होने के बावजूद भी उसे खून नहीं चढ़ाया गया। और इस लापरवाही के चलते महिला की गुरुवार सुबह मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ससुराल पक्ष और पीहर के पक्ष के लोगों ने जमकर जिला चिकित्सालय में हंगामा किया और डॉक्टर के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की,हंगामे की जानकारी मिलते ही कैंट थाना पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पंहुचे और परिजनों से चर्चा कर समझाइए देने का प्रयास किया। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों और स्टाफ की लापरवाही से महिला की मौत हुई हैं। सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मीणा समाजजन ने ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की हैं। उच्च अधिकारीयो से जांच कराई जाकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की हैं। प्रार्थी को मुआवजा दिलाये जाने की मांग की हैं।