नीमच। इस बार आमजन वोट देने जाये तो गैस की टंकी के पैर छूकर जाये अच्छे दिन के इंतजार में सभी के बुरे दिन आ गये है। महंगाई कमर तोड़ बढ़ती ही जा रही है। हमारे प्रधानमंत्री महंगाई हटाना तो दूर आमजनता का ध्यान भटकाने के लिये फिजूल बाते जैसे नानवेज की बात करेंगे, मुसलमानों की बात करेंगे सभी का ध्यान भटकाने के लिये इधर उधर की बात करेंगे । महंगाई को कम करने की बात नहीं कहंेगे। 2014 में जब गैस की टंकी 350 रू. थी तब बहुत कहते थे बहुत हुई महंगाई की बार अबकी बार...। अब गैस की टंकी 1000 रू. के पास है तो आमजनता को भी ऐसे लोगो को हराकर करारा जवाब देना चाहिये। उक्त विचार मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने व्यक्त किये। वे नीमच में काँग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री कभी महंगाई पर बात नहीं करते है। महंगाई के बीच लोगो को जीना दुश्वार हो गया है। जनता का ध्यान भटकाने के लिये इधर उधर की बात करते है। हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी ने जिस कॉलेज से डिग्री ली उस कॉलेज में इनका एक भी ऐसा दोस्त नहीं मिला जो इनके साथ वहां पड़ा हो। जिस स्टेशन पर चाय बेचने की बात करते है वहां स्टेशन था ही नहीं। खुद को फकीर कहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के एक मात्र ऐसे फकीर है जो दिन में तीन-तीन बार अपनी ड्रेस बदलते है लाखों का सूट पहनते है। और करोड़ों रूपये के हवाई जहाज में आना जाना करते है। ऐसे फकीर को देश की जनता जान चुकी है। राहुल गांधी को शहजादा बोलते है जबकि राहुल गांधी का जीवन फकीर जैसा है। राहुल गांधी इस देश के एक मात्र ऐसे पहले नेता है जिन्होंने 4 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा की है। जो एक टीशर्ट में यात्रा कर लेते है। जबकि हमारे प्रधानमंत्री जो खुद को फकीर कहते है वे लाखों का सूट पहनते है और दिन में तीन तीन बार कपड़े बदलते है। मुसलमानों की बात करते है ताकि नफरत फैले। मोदीजी का इतिहास ही झूठ बोलने वाला है। जनता का असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम ये करते आ रहे है। उन्होंने सांसद सुधीर गुप्ता को लेकर कहा कि यहां का सांसद सुधीर गुप्ता 10 साल में संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच भी नहीं पहुंच पाया। जीतू पटवारी ने आमजनता व पत्रकारों से पूछा कि क्या सुधीर गुप्ता समस्या हल कर पाये सभी ने कहा नहीं। अब जरूरत है आरक्षण को बचाने की , संविधान को बचाने की। इंदौर और सूरत में काँग्रेस प्रत्याशी के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर बोला कि अब ये तानाशाह बन चुके है और तानाशाही से लोकतंत्र का अपमान करते हुए ये खेल खेल रहे है जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। सांसद से सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र के लोग नाराज है।
10 मई को नीमच के भारत माता चौराहे (फोरजीरो) पर काँग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर के समर्थन में जनसभा व रोड़ शो का आयोजन हुआ। इस आयोजन में मंचासीन अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, राजस्थान के पूर्व सांसद व पूर्व केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन, सुसनेर के विधायक, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल आदि मंचासीन अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर उदयलाल आंजना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिलीपसिंह गुर्जर को शानदार उम्मीदवार के रूप में उतारा है। भाजपा सरकार में काश्तकार किसान सबसे ज्यादा दुखी है। भाजपा की सरकार किसानों का भला नहीं कर सकती है। कांग्रेस की सरकार बनी तो हम जब भी अफीम नीति बनेगी उसमें हम 8/29 हटाने के लिये हम दोनो भाई काम करेंगे। राजस्थान में कॉग्रेस की सरकार भी तब हमने किसानों का ऋण माफ किया था। राहुल जी जो वादा करते है वो पूरा करते है। हमने वादा किया है समस्त किसानों का ऋण माफ करेंगे। जब उद्योग पतियों का 16-16 लाख करोड़ रूपयों माफ हो सकता है तो किसानों ने क्या बिगाड़ा है जो किसानों का ऋण माफ नहीं होगा। सीपीएस पद्धति किसानों पर थौंपी गई है। उन्होंने सीपीएस पद्धति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीपी को राजस्थान के चित्तौड़ की जनता ने जमा कर दिया आप एस को मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र की जनता जमा कर देना तो सीपीएस पद्धति आपकी जमा हो जायेगी।
सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि काँग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर ईमानदार प्रत्याशी है बिकाउ नहीं है इसलिये काँग्रेस ने इन्हें मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र की सेवा करने भेजा है।
प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर ने कहा कि सांसद सुधीर गुप्ता ने सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र का शोषण किया है खासकर नीमच जिले की जनता के साथ उन्होंने छल किया है नीमच जिले को सुविधाएं मिलने नहीं दी और जो भी वो भी अन्यत्र ले गये। उन्होंने कहा कि मुझे यहां सेवा का अवसर मिला तो सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र की तस्वीर व तकदीर बदल दूंगा निस्वार्थ भाव से आमजन की सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि काँग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों को 3 हजार रूपये क्विंटल गेहÿं बिकेगा। नारकोटिक्स के द्वारा किसानों पर की जा रही अनीति से छुटकारा दिलायेंगे। किसानों के साथ जो वसूली की जा रही है उसे हम बंद करवायेंगे। सीपीएस पद्धति को बंद कर किसानों को न्याय दिलायेंगे। अफीम के भाव बड़ाने का हम प्रयास करेंगे। काँग्रेस की सरकार बनेगी तो महिलाओं को प्रति वर्ष 1 लाख रूपयों देंगे जो उन्हें प्रतिमाह आधार पर मिलेगा। युवाओं को रोजगार की पक्की ग्यारंटी हम दे रहे है। सभा को जिला काँग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया,तरूण बाहेती, नाथूसिंह राठौर,समंदर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, मुकेश पोरवाल, महेश पाटीदार, गोविन्दसिंह सांडा, विनोद दक, राकेश अहीर,बलवंत पाटीदार, योगेश प्रजापति, भानुप्रतापसिंह राठौर, विनोदसिंह चौहान, आशा सांभर, मनोहर अंब, ओमप्रकाश राव, साबिर मसूदी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर संचालन ब्रजेश सक्सेना ने किया वही आभार जिला काँग्रेस संगठन मंत्री बृजेश मित्तल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में हरीश दुआ, हरगोविन्द दीवान, मंगेश संघई, संजीव पगारिया, हाजी बाबू सलीम, हिदायतउल्ला खान, मोनू लोक्स, महेश वीरवाल,चेतना लालका, मीना कुरील, लीलावती बंसल, श्रीमती घनेटवाल, मनीष बैरागी, संजय पंवार, राकेश सोनकर,अबकर पठान,सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन व आमजनता उपस्थित रही।
बाक्स
रोड़ शो के माध्यम से जनसम्पर्क कर मांगो समर्थन, उमड़ी भारी भीड़
सभा के पश्चात जीतू पटवारी ने रोड़ शो किया उनके साथ प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर चल रहे थे। रास्ते भर सभी का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। जीतू पटवारी को देखने हेतु आमजन में उत्साह देखा गया है। रास्ते भर जगज जगह पुष्पवर्षा व पुष्प माला पहनाकर जीतू पटवारी व दिलीपसिंह गुूर्जर का स्वागत हुआ। जीतू पटवारी ने भी सभी से काँग्रेस को जिताने की अपील की। इस अवसर पर रोड़ शौ में सबसे आगे बैण्ड चल रहे थे जिस पर काँग्रेस को जिताने का आôवान किया जा रहा था वहीं पीछे चल रहे ढोल की थाप पर काँग्रेसी नाच कर खुशी का इजहार कर रहे थे। जीतू पटवारी बारादरी से अपने अगले कार्यक्रम के लिये निकल गये।